13 October 2022 Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 13 अक्टूबर 2022दिन बृहस्पतिवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु वर्षा ऋतु
मास अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 02:28 तक तत्पश्चात पञ्चमी नक्षत्र कृत्तिका 6:16 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग सिद्धि 06:44 तक तत्पश्चात व्यतीपात करण बव 14:51 तक तत्पश्चात बालव 02:28 तक तत्पश्चात कौलव
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 13:19 से 14:46 तक
सूर्योदय 06:04सूर्यास्त 17:40

NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 4 वाले खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं। ये खुद के साथ दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये मित्रों पर धन खर्च करते हैं। कहा जाता है कि ये हर विषय के अच्छे जानकार होते हैं। ये लोग घमंडी और उपद्रवी होते हैं। हालांकि कई बार ये अपने काम से दूसरों को प्रभावित करते हैं।इसके साथ ही इन्हें पैसों की बचत करनी चाहिए। अंजान लोगों से बातचीत से बचना चाहिए। इस मूलांक वालों पर राहु का प्रभाव रहता है। जिसके कारण अचानक कोई घटना घटित होने के आसार रहते हैं। ये लाइफ में हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

शुभ दिनांक : 4,13,22,31शुभ अंक : 1,2,4,7
शुभ माह : 2,4,6,8,12शुभ वर्ष : 2029, 2036, 2039 2045
ईष्टदेव : भगवान शिव बटुक भैरव शुभ रंग : सफेद क्रीम पीला
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक 4 वालों के लिए साल 2022 कई तरह की सौगातें लेकर आ रहा है। कई तरह के खट्टे मीठे अनुभव भी होंगे। इस साल नई नौकरी की प्रबल संभावना है, जिसके चलते आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इस साल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही साल भर मान-सम्मान भी मिलता रहेगा और अधिकारी भी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। यह साल लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन उचित होगा कि इस साल कर्ज लेने से बचें। अच्छी मात्रा में धन आने के बावजूद खर्चे में वृद्धि भी होगी। उचित होगा कि काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें। यह साल रोमांस के लिए भी खास रह सकता है। इस साल खान-पान में लापरवाही के साथ ही वाद-विवाद से भी बचना होगा।इस वर्ष कोई बड़ा पद मिल सकता है और पदोन्नति की प्रबल संभावना रहेगी। विशेष रूप से वर्ष के मध्य में यह संभव हो सकता है कि आप अपने काम में मेहनत करेंगे और अपने काम को पूजा समझेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस क्लास के लोगों के लिए भी यह साल काफी फायदेमंद साबित होगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिलेगी।