17 November 2022 Daily Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 17 नवम्बर 2022दिन बृहस्पतिवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु शरद ऋतु
मास मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 07:57 तक तत्पश्चात नवमी नक्षत्र मघा 21:21 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग इन्द्र 01:24 तक तत्पश्चात वैधृति करण कौलव 07:57 तक तत्पश्चात तैतिल 20:59 तक तत्पश्चात गर
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 13:12 से 14:33तक
सूर्योदय 06:27सूर्यास्त 17:15
NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 8 और भाग्यांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। वहीं 8 अंक वाले व्यक्तियों को पूर्ण सफलता बहुत मेहनत करने के बाद ही मिलती है।

शुभ दिनांक : 5,17,26शुभ अंक : 3,4,5,7,8
शुभ माह : 2,4,6,8,10शुभ वर्ष : 2024, 2030, 2038 2047
ईष्टदेव : श्री गणेश जी बटुक भैरव शुभ रंग : पीला लाल केसरिया
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक 8 के लिए 2022 का वर्ष कार्य के लिए मेहनत और संघर्ष भरा रहेगा जिससे नए-नए अवसरों में लाभ के साथ कामयाबी भी मिलेगी। आप बहुत आत्मविश्वासी और साहसी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इस वर्ष में आप कुछ नया कार्य शुरू करेंगे जिसके लिए आपको धन के साथ कार्य में सफलता भी मिलेगी। अगर आप विदेशी कम्पनी के साथ अपने कॉन्टेक्टस बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपकी मदद करेगा और आपको कम्पनी से बड़ा ऑफर मिलेगा। जुलाई के बाद व्यापार में वृद्धि के साथ लाभ के भी आसार बन रहे हैं। लेकिन आप किसी नए व्यापार के लिए बिना सलाह के कदम नहीं उठाए। नौकरी करने वालो के लिए यह वर्ष आपकी मेहनत के साथ नए अवसर भी लाएगा। लेकिन अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो अच्छे से परख ले तभी किसी बदलाव के बारे में सोचे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनचाहा वेतन नहीं मिलेगा। आप जहां कार्य करते हैं आपके अहम की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती हैं। अगर आप अपना स्थान बदलना चाहते हैं तो यह वर्ष आपका यह सपना बहुत ही देरी से पूरा करेगा।