22 October 2022 Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 22 अक्टूबर 2022दिन शनिवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु शरद ऋतु
मास अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 18:02 तक तत्पश्चात त्रयोदशी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 13:50 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग ब्रह्म 17:13 तक तत्पश्चात इन्द्र करण तैतिल 18:02 तक तत्पश्चात गर 06:07 तक तत्पश्चात वणिज
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 09:00 से 10:25 तक
सूर्योदय 06:09सूर्यास्त 17:32


NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

वाले लोग खुलकर अपना जीवन जीना चाहते हैं।इनकी कोशिश रहती है कि इनके साथ साथ दूसरा भी खुश रहे। मूलांक 4 वाले बेहद चतुर और कुशल कूटनीतिज्ञ होते हैं. बहुत आसानी से हालात को अपने पक्ष में करने के माहिर होते हैं। इसी कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो जाती है। ये अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर लेते है। इनके अंदर घमंड की भावना भी होती है।जातकों को अपने कैरियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। स्वभाव से लोग बहुत ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं। अपने वादे के पक्के होते हैं।यह लोग कठिन परिस्थितियों का भी बड़ी कुशलता से मुकाबला करते हैं। मूलांक 4 वाले प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ, व्यापारी तथा सफल राजनीतिज्ञ हो सकते हैं. इनमें योग्यता और क्षमता होती है।यह लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

शुभ दिनांक : 4,13,22,31शुभ अंक : 1,2,4,6,8
शुभ माह : 2,4,6,8,12शुभ वर्ष : 2029, 2036, 2039 2045
ईष्टदेव : भगवान शिव बटुक भैरव शुभ रंग : सफेद क्रीम पीला
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक 4 वालों के लिए साल 2022 कई तरह की सौगातें लेकर आ रहा है। कई तरह के खट्टे मीठे अनुभव भी होंगे। इस साल नई नौकरी की प्रबल संभावना है, जिसके चलते आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इस साल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही साल भर मान-सम्मान भी मिलता रहेगा और अधिकारी भी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। यह साल लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा लेकिन उचित होगा कि इस साल कर्ज लेने से बचें। अच्छी मात्रा में धन आने के बावजूद खर्चे में वृद्धि भी होगी। उचित होगा कि काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें। यह साल रोमांस के लिए भी खास रह सकता है। इस साल खान-पान में लापरवाही के साथ ही वाद-विवाद से भी बचना होगा।नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष कोई बड़ा पद मिल सकता है और पदोन्नति की प्रबल संभावना रहेगी। विशेष रूप से वर्ष के मध्य में यह संभव हो सकता है कि आप अपने काम में मेहनत करेंगे और अपने काम को पूजा समझेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस क्लास के लोगों के लिए भी यह साल काफी फायदेमंद साबित होगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिलेगी।