8 October 2022 Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 9 अक्टूबर 2022दिन रविवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु वर्षा ऋतु
मास अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आश्विन)पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 02:24 तक तत्पश्चात प्रतिपदा नक्षत्र उत्तर भाद्रपद 16:21 तक तत्पश्चात रेवती
योग ध्रुव 18:37 तक तत्पश्चात व्याघात करण भद्रा 14:59 तक तत्पश्चात बव 02:24 तक तत्पश्चात बालव
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 16:17 से 17:44 तक
सूर्योदय 06:02सूर्यास्त 17:44

NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधा खोजने का प्रयास करते हैं। ये लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शुरुआत में इन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर अपने जीवन में उपलब्धियां और सफलता हासिल करते हैं।

शुभ दिनांक : 9,18,27शुभ अंक : 1,3,6,9
शुभ माह : 3,6,8,11शुभ वर्ष : 2027, 2031, 2037 2048
ईष्टदेव : श्री गणेश जी मां दुर्गा शुभ रंग : लाल पीला नारंगी
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
इस वर्ष आपको बहुत सारी उपलब्धियां मिलने वाली हैं। रोमांस के मामले में प्रियतम से नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके रिश्ते में घनिष्ठता आएगी। आप उनके लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। कभी अच्छे तोहफे लाना और कभी सैर करने के लिए जाना। इस वर्ष आपका रिश्ता बहुत मजबूत बनेग और आपका प्रियतम भी आपके व्यवहार से बहुत खुश नजर आएगा। जो लोग शादीशुदा हैं वर्ष की शुरुआत में उन्हें जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं और काफी खर्च भी करने होंगे। वर्ष के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के मौके मिलेंगे और इस यात्रा से आप के बीच की दूरियां कम होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।आप साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार रखें और उनका साथ बनाकर रखें क्योंकि इस साल सहकर्मी ही का आएंगे। व्यवहार अच्छा नहीं होगा तो वह आप के सबसे बड़े शत्रु बन जाएंगे।