मेरा उद्देश्य समाजवादी पार्टी को जीत दिलाना और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है : जगदीश शर्मा

नोएडा :- सपा नेता जगदीश शर्मा द्वारा सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जगदीश शर्मा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सभी धर्म वर्ग के लोगों को सम्मान देने व उनकी विकासवादी राजनीति से प्रेरित होकर मैंने दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष से सपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा में पश्चिमी उत्तरप्रदेश का कॉर्डिनेटर रहा और पदेन अध्यक्ष सिंचाई बंधु उत्तरप्रदेश शासन रहा। बसपा की गलत नीतियों के कारण 2014 में बसपा को छोड़कर कांगेस में गया जहां पर एआईसीसी का सदस्य रहा। मेरा उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। मैने संगठन में काम किया है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा विशेषकर ब्राम्हण समाज को पार्टी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करूंगा। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मजबूती से चुनाव लड़ूंगा और अगर किसी और को टिकट देगी तो उसे भी तन मन धन से चुनाव लड़ाऊंगा। मेरा उद्देश्य पार्टी को जीत दिलाना, अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना, किसानों की समस्याओं व नोएडा की समस्याओं का समाधान कराना है।

:-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्वधर्म सम्मान व विकासवादी नीति से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

:- मेरा उद्देश्य समाजवादी पार्टी को जीत दिलाना

:- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना

:- नोएडा के आम लोगों व किसानों की समस्याओं का समाधान करना है लक्ष्य

:- नोएडा विधानसभा टिकट मुझे मिले या पार्टी जिसको भी टिकट देगी मैं तन तन मन से समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करूंगा

जगदीश शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, नोएडा में कई महीने से किसान धरना दे रहे है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, विकास का कोई काम नहीं हुआ है । सपा सरकार बनने पर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा।

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव ने कहा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे संगठन उसको पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम करेगा। पूरे उत्तरप्रदेश में सपा की लहर है और जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रमुखता से मौजूद रहने वालों में शहर अध्यक्ष दीपक विग, ग्रामीण जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, सुंदर भाटी, विपिन अग्रवाल, रोहित शर्मा, गौरव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *