अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया गहन सर्च अभियान।

नोएडा:- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस गौरव चन्द आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 द्वारा सेक्टर 14ए चेक पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एक मारुति अर्टिगा गाड़ी वाहन संख्या-UK02TA2164 से कुल 6 पेटियों में रॉयल स्टैग व ऑफिसर्स चॉइस ब्लू ब्रांड के 36 बोतल व 144 कवार्टर अवैध विदेशी शराब दिल्ली राज्य में विक्रय के लिए मान्य के साथ 3 अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह व सुंदर सिंह पुत्र गुमान सिंह को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द द्वारा अशोकनगर चेक पॉइंट पर राजू सिंह पुत्र ओमप्रकाश को 12 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड के विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *