नोएडा में फूलों का महाकुंभ! 38वें वसंत उत्सव फ्लावर शो का भव्य आगाज़।

✍️ योगेश राणा

30 फीट ऊँची केदारनाथ प्रतिकृति, बेंगलुरु के कलाकारों की अनोखी कारीगरी

Flower Show: नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित 38वें वसंत उत्सव फ्लावर शो 2026 का भव्य शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल और उद्यान विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।आपको बता दें कि 19 से 22 फरवरी तक चलने वाला यह चार दिवसीय उत्सव उत्तर भारत का सबसे बड़ा फूलों का मेला माना जा रहा है और समारोह की शुरुआत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बैंड की मधुर धुनों के साथ हुई, जिसने उपस्थित नागरिकों का मन मोह लिया और यह उत्सव शिवालिक पार्क (हेलीपैड ग्राउंड), सेक्टर-33A (नोएडा हाट के पास) में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य आकर्षण:

शो में फूलों की 120 से अधिक किस्में और 50 से अधिक संस्थानों की भागीदारी देखी जा रही है और इस वर्ष के शो का मुख्य आकर्षण फूलों से निर्मित केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति है। यह लगभग 30-35 फीट ऊंची संरचना है जिसे बेंगलुरु के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है और फूलों से तैयार की गई एक रंगीन सुरंग जो सेल्फी के लिए मुख्य केंद्र है,आयुर्वेद और औषधीय पौधों की जानकारी के लिए विशेष सेक्शन बच्चों और नागरिकों के लिए खाद बनाने (Composting) और बागवानी की तकनीकों पर वर्कशॉप,रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWAs) और स्कूलों के बीच विभिन्न बागवानी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा सभी नागरिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है और नोएडा प्राधिकरण ने सभी निवासियों से इस उत्सव में सम्मिलित होकर प्रकृति के इस उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]