नोएडा थाना फेस-3 पुलिस का एक्शन : अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश।

✍️ योगेश राणा

:- 12 लाख की चोरी का माल बरामद, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस सफल ऑपरेशन में पुलिस ने आमिर खान उर्फ कालू, अभिषेक कुमार, योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका और अर्जुन को टीपीनगर चौराहे के पास से लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफतार किया है और इनके कब्जे से 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्या कुछ बताया!

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि
पूछताछ में यह सामने आया कि यह गैंग दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था।ये लोग शातिराना तरीके से लैपटॉप और वाहन चोरी करते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।पुलिस टीम अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और इन चोरी के सामानों के खरीदारों (Receivers) का पता लगाने में जुटी है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.