October 9, 2026

एडीसीपी एक्शन मोड में: नवनियुक्त ADCP अभय कुमार मिश्रा का रात 12 बजे थाना सेक्टर-24 में औचक छापा, मची खलबली

1003242915_11zon

नोएडा: रात 12 बजे थाने में अचानक पहुंचे ADCP अभय कुमार मिश्रा, पुलिसकर्मियों में मची खलबली। सेक्टर-24 थाने के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को लंबित शिकायतों के निस्तारण और जनता से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस अधिकारी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं। नोएडा जोन के नवनियुक्त अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) अभय कुमार मिश्रा ने पदभार संभालते ही देर रात थाना सेक्टर-24 का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को अचानक पहुंचे एडीसीपी को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी (SHO) सेक्टर-24 भी मौके पर ही मौजूद रहे, जिनसे एडीसीपी ने कानून-व्यवस्था और थाने के कामकाज को लेकर लंबी पूछताछ की। बता दें कि पुलिस सूत्रों के अनुसार, एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा का यह दौरा पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। रात के समय पुलिस की मुस्तैदी और उनकी कार्यप्रणाली को परखने के लिए वह सीधे सेक्टर-24 थाने के भीतर दाखिल हुए। अचानक आला अधिकारी को सामने देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए। एडीसीपी ने सबसे पहले थाने के रोजनामचा (जीडी) और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों की बारीकी से जांच की।

हवालात और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण?

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया।उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बात की और रजिस्टर चेक किया कि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को किस तरह दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तुरंत और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।एडीसीपी ने हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का मिलान किया और वहां बंद आरोपियों के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी ली।उन्होंने थाने के विभिन्न कक्षों और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए, साथ ही मालखाने में रखे सामानों की सुरक्षा को भी परखा।

थाना प्रभारी को मिले कड़े निर्देश; जनता से हो सौम्य व्यवहार!

एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी सेक्टर-24 को निर्देश दिया कि क्षेत्र में पेंडिंग चल रही शिकायतों और लंबित जांचों का समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि थाने आने वाले हर पीड़ित और आम नागरिक के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत सौम्य और मददगार होना चाहिए ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़े। रात के समय सड़कों पर गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में कोई कोताही न बरतने की चेतावनी भी दी गई।बता दें कि बीते दिनों ही सीपी लक्ष्मी सिंह द्वारा किए गए फेरबदल के तहत अभय कुमार मिश्रा को नोएडा जोन के एडीसीपी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस पहले कड़े एक्शन से यह साफ संदेश चला गया है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में अन्य थानों में भी ऐसे औचक छापे देखने को मिल सकते हैं।

Author

You may have missed