SIR के बहाने NRC लागू कर रही सरकार : अखिलेश का बड़ा आरोप।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को नोएडा दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में SIR (स्टेट आइडेंटिटी रजिस्टर) के नाम पर NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लागू करने की तैयारी चल रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिये विपक्षी वर्गों और भाजपा विरोधी वोटों को प्रभावित करने की साजिश रच रही है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब तक बने 5 करोड़ से अधिक SIR फॉर्म दोबारा भरे जाएंगे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा पहचान पत्र के नाम पर असली नागरिकों को ही संदिग्ध बना रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में यूपी की जनता ‘बाबा’ सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के लोग बेरोजगारी, महंगाई और किसान आंदोलन के मुद्दों पर बदलाव का मन बना चुके हैं।

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाजपा को फिल्म सिटी बनाने की जरूरत ही क्या है, उनकी सरकार में पहले से ही कई ‘कलाकार’ मौजूद हैं।”उन्होंने आगे कहा कि जब दुनिया के कई देशों में अब भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, तो भारत में क्यों नहीं।

किसानों के मुद्दे पर दिया बड़ा वादा

कार्यक्रम के समापन के मौके पर अखिलेश यादव ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों से सरकार बनने पर सभी लंबित समस्याओं के तत्काल समाधान का वादा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के मुआवजे और भूमि अधिग्रहण के मामलों को अनदेखा किया है।

अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गंगा तो आज तक साफ नहीं हुई, लेकिन यूपी का बजट ज़रूर साफ हो गया है।”उनका यह व्यंग्य सुनकर वहां मौजूद लोगों में ठहाके गूंज उठे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.