वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह और सतेन्द्र शर्मा ने दी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि।

नोएडा में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की पत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह आज नोएडा पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कलराज मिश्रा जी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि नोएडा आगमन के दौरान राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार और श्री कलराज मिश्रा जी से मुलाकात की और इस अत्यंत दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति: अखिलेश प्रसाद सिंह

शोक व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह एक ममतामयी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका जाना बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और आदरणीय कलराज मिश्रा जी सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस बेहद कठिन और दुखद समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

नोएडा कांग्रेस के नेता भी रहे मौजूद!

इस दुखद अवसर पर राज्यसभा सांसद के साथ नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सतेन्द्र शर्मा ने भी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने श्री कलराज मिश्रा जी एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि पूरा समाज इस दुख में परिवार के साथ खड़ा है।

Author