ATDC नोएडा युवाओं को देगा रोजगार की नई उड़ान, फैशन एवं अपैरल सेक्टर में बढ़ेगी स्किल्ड युवाओं की मांग।

:- नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ATDC ने पेश किया “स्किल टू एम्प्लॉयमेंट” विजन

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida News : Apparel Export Promotion Council के प्रशिक्षण अंग Apparel Training & Design Centre द्वारा सेक्टर-24 नोएडा में “Great Careers Begin Here” थीम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं के लिए फैशन एवं अपैरल सेक्टर में रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उद्योग जगत, शिक्षा क्षेत्र और मीडिया से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री Pankaj Nirwan रहे। उन्होंने युवाओं को रोजगारपरक और स्किल आधारित शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने ATDC द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान प्रदेश में रोजगार सृजन को नई दिशा दे रहे हैं।

फैशन एवं अपैरल इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रही प्रशिक्षित युवाओं की मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AEPC के नॉर्दर्न रीजनल हेड एवं ATDC नोएडा के कन्वेनर Lalit Thukral ने कहा कि फैशन एवं अपैरल सेक्टर देश के सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में शामिल हो चुका है। ऐसे में प्रशिक्षित और स्किल्ड युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि ATDC युवाओं को “Skill to Employment” मॉडल के तहत प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न इंडस्ट्री आधारित एवं रोजगारपरक कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं।

ATDC में उपलब्ध प्रमुख प्रोफेशनल कोर्स

ATDC द्वारा संचालित प्रमुख कोर्सेज में शामिल हैं —

  • BVoc Apparel Manufacturing & Entrepreneurship
  • BVoc Fashion Design & Retail
  • Apparel Manufacturing Technology
  • Fashion Design Technology

इन सभी कोर्सेज को इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे वे सीधे रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

यमुना एक्सप्रेसवे अपैरल क्लस्टर में चाहिए होंगे 2 लाख प्रशिक्षित युवा

Lalit Thukral ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे अपैरल क्लस्टर के लिए आने वाले समय में लगभग 2 लाख प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता होगी। इस बढ़ती मांग को देखते हुए ATDC ने जेवर और आसपास के क्षेत्रों में नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्योगों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

नए स्किल सेंटर स्थापित करेगा ATDC

ATDC के डीजी एवं सीईओ Dr. Roopak Vashishtha ने कहा कि आने वाले वर्षों में संस्थान देशभर में नए स्किल सेंटर स्थापित करेगा। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि भारत में फैशन एवं अपैरल सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है और ATDC इस क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ODOP और VSSY योजनाओं के तहत हजारों युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान Pankaj Nirwan ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP (One District One Product) योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण कार्यक्रम के तहत गौतमबुद्ध नगर सहित कुल 6125 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
इसके अलावा VSSY कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में गौतमबुद्ध नगर सहित लगभग 14000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर ATDC की लोकल मैनेजमेंट कमेटी एवं उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें Neeraj Prakash, Ashwini Anand, Anand, Raj Kumar, Roshan Baid, Dr. Gurpreet Kaur और Dr. Neera Chandra प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को ATDC की आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, फैशन शिक्षा और रोजगार से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं और अभिभावकों से स्किल आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील भी की गई।

ATDC क्या है ?

Apparel Training & Design Centre वर्ष 1991 से देशभर में फैशन शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। यह संस्था Apparel Export Promotion Council के अंतर्गत संचालित होती है और फैशन एवं अपैरल इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही।