October 12, 2026

Noida Police Alert : ईद-उल-अज़हा से पहले नोएडा में हाई अलर्ट, ADCP मनीषा सिंह ने किया फ्लैग मार्च।

1002593024

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा |

Noida News : आगामी ईद-उल-अज़हा त्यौहार के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में बुधवार को फेस-1 थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। बता दें कि एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने थाना प्रभारी फेस-1 व पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद समेत थाना क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया और दिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई और यातायात को सुचारू बनाए रखने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए और अफवाहों से सतर्क रहने और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करने की हिदायत दी गई और त्यौहार के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। सोशल मीडिया सेल भी अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे हुए है।

एडीसीपी नोएडा की स्थानीय लोगों से खास अपील?

एडीसीपी मनीषा सिंह ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Author

You may have missed