Image society noida : भाजपा नेता होने के कारण पुलिस ने अपराधी के सामने घुटने टेके: रामकुमार तंवर

नोएडा:-  सोमवार को नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ब युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में ओमेक्स सोसाइटी महिला से हुए दुर्व्यवहार के विरोध में नोएडा महानगर कांग्रेस पार्टी आज सेक्टर 108 स्थित गौतम बुध नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ़्तारी के सम्बन्ध मे धरना दिया व पुलिस आयुक्त के लिए डॉक्टर मीनाक्षी कत्यान डीसीपी महिला इकाई को ज्ञापन सोपा।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ जो बदसलूकी की उससे मानवता शर्मसार हुई है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक आरोपी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ नहीं  पाई है। जिस कारण आम जनमानस में भी पुलिस की छवि दुर्मिल हुई है। भाजपा नेता होने के कारण पुलिस उस अपराधी के सामने घुटने टेक चुकी है।इस प्रदर्शन के समय मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम अवाना,PCC सदस्य फिरे सिंह नागर,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष लियाक़त अली,पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,महासचिव एसकेएस राणा,कोषअध्यक्ष रामकुमार तंवर,महा सचिव आरके प्रथम,महासचिव रूबी चौहान,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर यादव,अमित यादव,सचिन तंवर,सन्नी तंवर,सेवा दल अध्यक्ष अनुपम,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गगनदीप,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *