Omaxe society Noida : यह गाली बाजों की सरकार है: सपा

सपा ने भाजपा सांसद पर साधा निशाना

नोएडा:-  सोमवार को समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर श्रीकांत त्यागी मामले में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान समाजवादी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी ने मौजूदा भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह रविवार शाम डॉ महेश शर्मा ने कमिश्नर के लिए अपशब्द निकाले,उससे साफ जाहिर है भारतीय जनता पार्टी के नेता गाली वाली सोच ही रखते हैंं। सुनील चौधरी नेे श्रीकांत त्यागी पर प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई को महज दिखाावा बताते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई पहले हुई होती,तो आज यह नौबत ना आती। किसके इशारे पर श्रीकांत को आज तक संरक्षण मिला हुआ था और उसके तमाम अवैध कामों को नजरअंदाज किया जा रहा था। समाजवादी पार्टी मांग करती है,कि श्रीकांत त्यागी के पीछे भाजपा के जिस भी नेता का हाथ है उसके नाम का भी खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा एक-दो दिन में श्रीकांत की गिरफ्तारी नहीं होती, तो समाजवादी पार्टी सोसाइटी के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं,जब कोई ना कोई भाजपा नेता महिलाओं से अभद्रता मारपीट करता दिखाई दे जाता है। श्रीकांत को ऐसी सजा मिलनी चाहिए,जो एक मिसाल हो। उन्होंने बताया उन्होंने कहा कि जिस तरह नोएडा के विधायक नोएडा को नजरअंदाज करते हैं, वह किसी से छिपी नहीं है। ओमेक्स सोसाइटी की घटना के बाद भी नोएडा विधायक पंकज सिंह रविवार शाम खानापूर्ति के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बावजूद यहां पुलिस फर्जी एनकाउंटर करती है और मासूमों को फंंसाती है। बड़े अपराधी और संगठित अपराध पर पुलिस की कोई लगाम नहीं है। सपा नेता नवीन दुबे ने कहा कि पुलिस की उगााही का ये र्वा

आलम हो चला है कि जिस किराएदार का पहले 100 में सत्यापन होता था,उसके लिए अब 500 रुपये लिए जा रहे हैं। बीजेपी सरकार में ना तो अपराध कम हो रहा है और ना ही महिलाओं पर अत्याचार। पुलिस की निष्क्रियता का ही नतीजा है कि आज श्रीकांत त्यागी फरार है। दुबे ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि श्रीकांत की तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी भाजपा के सदस्य होने की जानकारी है। यदि यह फर्जी जानकारी है, तो अभी तक भाजपा ने श्रीकांत त्यागी पर कोई मुकदमा क्यों नहीं लिखवाया। इससे जाहिर है कि किसी बड़े नेता का हाथ श्रीकांत के सर पर है। 

इस दौरान सपा के ऋषिपाल ,ओमपाल राणा,विकास यादव आदि तमाम नेता उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *