भारतीय किसान यूनियन मंच की पंचायत, नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप


नोएडा :- भारतीय किसान यूनियन मंच ने आज नोएडा के गांव कोंडली, बादौली, गुर्जर ड़ेरी, झट्टा, गुलावली और मोहियापुर में पंचायत का आयोजन किया, जिसमें किसानों से संवाद किया गया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण को किसानों से भूमि अर्जित करते समय किए गए सभी करार और समझौतों को पूरा करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब किसानों के बच्चे शिक्षित और जागरूक हो चुके हैं, और भारतीय किसान यूनियन मंच उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगी।

प्रमुख मांगे और मुद्दे

सुधीर चौहान ने किसानों की प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि 81 गांवों के किसानों को वर्ष 1997 से 64.7 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाने चाहिए। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण को इन गांवों की आबादी को 450 मीटर से बढ़ाकर 1000 मीटर करते हुए समाधान निकालना चाहिए। इसके अलावा, 1976 से 1997 तक के किसानों को कोटा स्कीम के प्लॉट आवंटित किए जाएं और गांवों में सुवामित योजना लागू की जाए। नक्शा नीति को समाप्त कर गांवों में व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।

प्राधिकरण पर सौतेले व्यवहार का आरोप

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने पंचायत को संबोधित करते हुए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर किसानों और गांवों के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पिछले 10-15 वर्षों से जल और सीवर की लाइनें डाली गई हैं, लेकिन अब तक चालू नहीं की गईं। जिन गांवों में सीवर लाइन चालू है, वहां सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों व नालियों की हालत बेहद खराब है।अशोक चौहान ने कहा कि गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जिससे ये गांव सिलम बस्तियों में तब्दील हो रहे हैं। उन्होंने 10 अक्टूबर से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की और सभी ग्रामवासियों और किसानों से इस धरने में शामिल होने की अपील की।

उपस्थित प्रमुख किसान नेता

इस अवसर पर प्रमोद त्यागी,सुरेन्द्र प्रधान ,गौतम लोहिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, तरूण भाटी,सोनू चपराना, गजेंद्र बैसोया, आशीष चौहान, उमंग शर्मा, रिंकू यादव, विमल त्यागी, फिरे चौहान,सोनू लोहिया, उदय चौहान,सुरजीत खारी, जगबीर भाटी, राजबीर चौहान , चीकू यादव,ऐके बैसोया ,मास्टर बीर सिंह, दानिश सैफी, उमेश चौहान, अमित यादव, रोहतास चौहान, बीर सिंह टाइगर,एडवोकेट जितेन्द्र, रविन्द्र चैची,संकी त्यागी,हरीश खारी, सोनू बैसला, रामवीर शर्मा ,हरिराम चौहान, मनोज चौहान, सुबे चौहान ,जयवीर तंवर ,संजय चौहान, नंदू चौहान, बीरे चौहान आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]