बीएनआई नोएडा और गाज़ियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ का भव्य आयोजन।

400 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा, सूफी संगीत और नेटवर्किंग ने बांधा समां

नोएडा न्यूज़ । BNI Noida और BNI Ghaziabad द्वारा आयोजित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’ का सेक्टर-52 स्थित Adira Banquet में भव्य आयोजन किया गया। इस खास आयोजन में 400 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर संगीत, नेटवर्किंग, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन बीएनआई नोएडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Amit Palta के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ सदस्यों के बीच सामाजिक जुड़ाव और पारिवारिक माहौल को बढ़ावा देना था।

सूफियाना संगीत बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक एवं उनके बैंड की लाइव प्रस्तुति रही। सूफियाना संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। सदस्यों ने देर रात तक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
इसके साथ आयोजित टीम-बिल्डिंग एक्टिविटीज़ ने सदस्यों के बीच आपसी भाईचारे और संबंधों को और मजबूत किया।

अमित पाल्टा ने दिया एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पाल्टा ने कहा कि—
“जो संगठन साथ मिलकर उत्सव मनाता है, वही साथ मिलकर आगे भी बढ़ता है। ‘झूम नाइट’ हमारे सभी सदस्यों के समर्पण और योगदान के प्रति आभार का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि बीएनआई केवल एक बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक मजबूत पारिवारिक समुदाय भी है।

सपोर्ट टीम और स्पॉन्सर्स का विशेष योगदान
इस सफल आयोजन में बीएनआई नोएडा की सपोर्ट डायरेक्टर्स टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम खमेसरा, दीपक शर्मा, अश्वनी हांडा, एस. वैद्यनाथन, आशा पंवार, बी.डी. राठौड़, गौरव अग्रवाल, अमन पाल्टा, सुरभि सिंह, दिनेश बारी, रजत अजमानी, गौरव कोछड़, मनवीर सिंह, अर्पित गर्ग, आयुष गुप्ता और कृतिका बाजपेयी सहित कई सदस्यों का योगदान रहा।
वहीं इवेंट स्पॉन्सर के रूप में वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में द वेल्थी, गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में अनहद डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा सिल्वर स्पॉन्सर के रूप में सुप्रीम इलेक्ट्रिकल्स और गुड इंश्योरेंस ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.