नोएडा फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोते हुए परिवार पर छूरे से हमला करने वाला आरोपी हरनाम सिंह मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार
Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधी के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरनाम सिंह (पुत्र माखन लाल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम मगरासा (थाना भूता, बरेली) का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के हरौला गांव में रह रहा था। बता दें कि यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग और रंजिश से जुड़ा है. पुलिस जांच के अनुसार, हरौला गांव में किराए पर रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की बेटी से आरोपी हरनाम सिंह प्रेम करता था और उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था और इसी बात से नाराज होकर दिनांक 23/24 मई 2026 की रात को आरोपी घर की छत पर सो रहे सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी और उनकी दो बेटियों पर धारदार छूरे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और इस जानलेवा हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से उपचार के दौरान मां संजू देवी (40 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई थी और घटना के बाद थाना फेस-1 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था और आज दिनांक 25 मई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-14 के पास गंदे नाले की पटरी पर घेराबंदी की और खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त हरनाम सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया और पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से एक छूरा हत्या की वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल, एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की स्कूटी बरामद की है और घायल आरोपी हरनाम सिंह को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया है वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी व विधिक कार्यवाही पूरी कर रही है।
24 घंटे में एक्शन: पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित टीमों ने 25 हजारी इनामी को दबोचा
नोएडा जोन की अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) मनीषा सिंह ने इस सनसनीखेज वारदात और मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत हरौला गांव में दिनांक 23/24 मई की रात को एक बेहद दुखद और गंभीर घटना सामने आई थी। यहां रहने वाले सुरेंद्र शर्मा और उनके परिवार पर, जब वे सो रहे थे, आरोपी हरनाम सिंह ने धारदार हथियार (छूरे) से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से सुरेंद्र शर्मा की पत्नी संजू देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर महोदय के कड़े निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए थाना फेस-1 पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था और आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।आज दिनांक 25 मई 2026 को थाना फेस-1 पुलिस को मुखबिर और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए सटीक सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख शातिर आरोपी हरनाम सिंह ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस टीम ने बेहद सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ (जवाबी) फायरिंग की, जिसमें आरोपी हरनाम सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (धारदार छूरा), एक अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कठोर विधिक व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।”