Budget 2026 : जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बोले– विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है यह बजट।

✍️ योगेश राणा

जेवर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए नए अवसर खोलेगा यह बजट – धीरेंद्र सिंह

न्यूज़ डायरी टुडे, जेवर।

Budget : जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत 2047’ की नींव और संतुलित प्रगति का दस्तावेज़ बताया है। उनके अनुसार, यह बजट न केवल आंकड़ों का मेल है, बल्कि जेवर जैसे उभरते औद्योगिक केंद्रों के लिए विकास के नए द्वार खोलने वाला है और विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र के बेहतर समन्वय से जेवर क्षेत्र जल्द ही उत्तर प्रदेश के विकास का ‘क्राउन’ बनकर उभरेगा।

बजट 2026 की प्रमुख विशेषताएं और विधायक का दृष्टिकोण:-

मध्यम वर्ग को राहत:

बजट में मध्यम वर्ग के लिए नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत ₹4 लाख तक की आय को पूरी तरह कर-मुक्त किया गया है। साथ ही, ₹12 लाख तक की प्रभावी आय पर शून्य टैक्स की व्यवस्था को बरकरार रखते हुए मध्यम आय वर्ग को बड़ी राहत दी गई है।

बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का विस्तार:

सरकार ने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया है। विधायक के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट और उससे जुड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए केंद्र की यह मंशा विकास को धरातल पर उतारने में सहायक होगी।

MSME और औद्योगिक विकास:

छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड और ₹2,000 करोड़ का आत्मनिर्भर भारत फंड शुरू किया गया है। यह जेवर क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक पार्कों और नए स्टार्टअप्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

युवा और रोजगार:

युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। शिक्षा और कौशल बजट में 8% से अधिक की वृद्धि कर इसे ₹1.39 लाख करोड़ किया गया है।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य:

विधायक धीरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ किसानों, मजदूरों और युवाओं को सशक्त बनाकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.