Noida Crime: CRPF कमांडेंट पर हैवानियत का आरोप! 10 साल की बच्ची वेंटिलेटर पर।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडेंट और उनकी पत्नी द्वारा एक 10 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। बता दें कि तारीक अनवर (वर्तमान तैनाती: कमांडेंट, 235 बटालियन, CRPF, ग्रेटर नोएडा) और उनकी पत्नी रिम्पा खातून पर गंभीर आरोप है लगें हैं। आरोप है कि अभियुक्तों ने रिम्पा खातून के रिश्तेदार की 10 वर्षीय बच्ची को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के घरेलू काम और बच्चों की देखभाल के लिए अपने आवास पर रखा था जहां बच्ची को छोटी-छोटी बातों पर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और 14 एवं 15 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को बच्ची के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उसकी हालत गंभीर हो गई और वर्तमान में बच्ची नोएडा के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

सूबेदार मेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज: एडिशनल डीसीपी

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि CRPF के सूबेदार मेजर की तहरीर पर थाना इकोटेक-3 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों (तारीक अनवर और रिम्पा खातून) को गिरफ्तार कर लिया है और विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए CRPF ने कमांडेंट तारीक अनवर को निलंबित (Suspend) कर दिया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.