‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के नाम पर साइबर ठगी,ADCP रणविजय सिंह ने किया सतर्क

नोएडा :- कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी कारण अब दिन पर दिन लोग ज्यादा तादात में फिल्म को देखने सिनेमा घर जा रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता के साथ ही ठगी का मामला भी सामने आने शुरू हो गए हैं।’द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक अनोखा तरीका निकाला है। साइबर अपराधी मुफ्त में फिल्म दिखाने के नाम पर एक लिंक भेज कर लोगों के खाते खाली करने में लगे हुए हैं। जिसके लिए नोएडा पुलिस के ADCP रणविजय सिंह ने लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा सावधान रहने की अपील की है।

धोखाधड़ी का अनोखा तरीका

‘ द कश्मीर पाइल्स’ फिल्म को लेकर ठगी का मामला दिल्ली में सामने आया है।साइबर अपराधियों ने लोगों से ठगी करने का यह अनोखा तरीका निकाला है। नोएडा जोन ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का लिंक भेज कर उसका अकाउंट खाली कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह एक अनोखा तरीका है साइबर अपराधी मुफ्त फिल्म दिखाने का लिंक भेज रहे हैं। लोग जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते हैं साइबर अपराधी उनका मोबाइल हैक कर लेते हैं जिसके बाद उनका अकाउंट खाली कर देते हैं।

साइबर ठगी से बचने के लिए नोएडा जोन ADCP रणविजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया से लोगों से अपील की कि वह सावधान रहें सतर्क रहें

इस संदेश को लोगों ने जमकर शेयर भी किया

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *