October 11, 2026

holi 2022 : सफेद कपड़े होली के दिन क्यों पहने जाते हैं,जाने महत्व

0
IMG_20220316_140439

News Diary Today :- होली, जिसे ‘रंगों का त्योहार’ के रूप में जाना जाता है, फाल्गुन (मार्च) के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली को अत्यधिक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है। दो दिन का त्योहार होने के चलते एक दिन पूजा-पाठ और दूसरा मस्ती-मज़ा होता है और इस दिन सफेद कपड़े पहनने की मान्यता है। वैसे तो होली खेलते वक्त लोग तरह-तरह के रंग-बिरंगे और अलग-अलग स्टाइल के कपड़े पहनते हैं । लेकिन, आपने देखा होगा फिल्मों में हमेशा से होली (Holi 2022) पर सफेद कपड़े पहनकर होली खेली जाती है। और बहुत से लोग असल जीवन में भी होली पर सफेद कपड़े पहनते हैं बिना इस बात की चिंता किये कि कपड़े खराब हो जाएंगे। असल में होली (Holi) के दिन सफेद कपड़े सिर्फ फैशन के लिए ही नहीं पहने जाते बल्कि इससे बहुत सी पौराणिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।

होली के दिन सफेद कपड़े पहनने के महत्वपूर्ण कारण

शांति और सकारात्मकता का प्रतीक

  • सफेद रंग को शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। यह रंग हमारे दिमाग को शांत को रखता है। लोग होली के दिन सफेद रंग पहनकर प्यार, भाईचारे और मानवता को दर्शाते हैं।सफेद रंग को सकारात्मकता फैलाने वाला माना जाता है।

बुराई पर अच्छाई की जीत

  • रंग वाली होली खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और होलिका दहन की कहानी हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव भी कहा जाता है। मान्यता है कि होली के दिन सफेद कपड़े (White Clothes) पहनने से जीवन में सुख शांति आती है।

उभर कर देखते है सभी रंग

  • कहते हैं दाग अच्छे हैं, इसी को देखते हुए होली के दिन सफेद पहना जाता है ताकि हर रंग उभर कर दिखे और होली का पूरा आनंद उठाया जा सके।सफेद एक ऐसा रंग है जिस पर हर कलर खिलकर आता है। अब रंगों के इस त्योहार में सफेद से बेहतर और क्या हो सकता है।

मौसम के अनुकूल

  • होली का त्योहार उस समय आता है जब लोग तेज धूम की वजह से पहले ही परेशान होते हैं। सफेद रंग हमें ठंडक पहुंचता है। गर्मी के इस मौसम में सफेद रंग से बेहतर और कौन ठंडक दे सकता है।  

यहां हम आपको बता दें कि इस वर्ष 2022 में होलिका दहन 17 मार्च के दिन है और अगले दिन 18 मार्च के दिन रंग वाली होली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ खेली जाएगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed