गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि कैफे, रेस्टोरेंट, बार और शराब की लाइसेंसी दुकानों की सघन जांच कर CCTV, POS मशीन और नियमों के पालन को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
News Diary Today | Gautam Buddh Nagar news
गौतम बुध नगर | उत्तर प्रदेश शासन के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर जिले में एक साथ कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि अभियान के दौरान आबकारी विभाग को दो बड़ी सफलताएं मिलीं पहली गिरफ्तारी आबकारी विभाग और थाना दनकौर की संयुक्त टीम ने मनीष (पुत्र रामकिशन) को दबोचा। उसके पास से ‘मिस इंडिया’ ब्रांड देशी शराब मसाला के 29 पव्वे (200 ML प्रत्येक, कुल 5.80 लीटर) बरामद हुए। वह इसे अवैध रूप से बेच रहा था तथा दूसरी कार्रवाई आबकारी और थाना दादरी की टीम ने हरीश (पुत्र पतराम) को गिरफ्तार किया। उसके पास से ‘इंडियन टाइगर’ ब्रांड देशी शराब मसाला के 45 पव्वे (200 ML प्रत्येक, कुल 9.00 लीटर) बरामद किए गए।दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कैफे और रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग?
अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर नकेल कसने के लिए आबकारी टीम ने सेक्टर-115 सोरखा स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास बने कई नामचीन ठिकानों पर अचानक धावा बोला। और फुरसत के पल’, ‘रसोइया’ और ‘पफ एंड स्पाई’ जैसे रेस्टोरेंट्स को बारीकी से खंगाला गया और राहत की बात रही कि जांच के दौरान इन कैफे से कोई भी अवैध शराब बरामद नहीं हुई।
लाइसेंस दुकानों और बार को ‘अल्टीमेटम’?
आबकारी निरीक्षकों ने जिले की देशी शराब, कम्पोजिट, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल आउटलेट्स और बार लाइसेंसों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। इस दौरान दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए कि ब्रांडेड शराब को सही तरीके से प्रदर्शित रखना होगा।Dummy Customer भेजकर जांच) की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।CCTV कैमरों का रियल टाइम संचालन हर हाल में अनिवार्य है।POS मशीन के जरिए 100% बिक्री सुनिश्चित करनी होगी, ताकि कोई टैक्स चोरी न हो सके।
अधिकारियों की सख्त चेतावनी?
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने साफ शब्दों में नेतृत्व का संदेश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, मिलावटखोरी और तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी पूरी आक्रामकता के साथ लगातार जारी रहेगा।