October 12, 2026

Noida News : गौतमबुद्धनगर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, डेरी फन और ज्ञानी आइसक्रीम के नमूने जांच को भेजे।

1002597444

गर्मी के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए गौतमबुद्धनगर का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आम लोगों को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त आइसक्रीम व खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विशेष अभियान चलाकर डेरी फन और ज्ञानी ब्रांड की आइसक्रीम व फ्रोजन डेजर्ट के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। वहीं हलाल सर्टिफिकेशन वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर भी विभिन्न स्टोर्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कंपनियों और कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Noida Food Safety Department Action : सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट्स की भी जांच।

News Diary Today | Noida News

Noida news : ग्रीष्म ऋतु में लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर दो नामी प्रतिष्ठानों से आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट के नमूने संग्रहित किए। बता दें कि सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित डेरी फन ब्रांड की निर्माण इकाई से फ्रोजन डेजर्ट का 1 नमूना लिया। वहीं हाजीपुर सेक्टर-104 स्थित बीएसआर फूड एंड बेवरेज से ज्ञानी ब्रांड आइसक्रीम का 1 नमूना संग्रहित किया गया और कुल 2 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर विभाग ने आज भी जनपद के विभिन्न स्टोर्स पर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि जांच के दौरान किसी भी स्टोर पर हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री होते नहीं पाई गई। गौरतलब है कि गत दिनों भी विभाग ने इस मामले में कार्रवाई की थी।

सहायक आयुक्त खाद्य नोएडा:आगे भी जारी रहेगा अभियान

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आम लोगों को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त आइसक्रीम व अन्य खाद्य पदार्थ मिलें, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इसी तरह छापेमारी कर नमूने लिए जाएंगे ताकि जनपदवासियों को मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ मिल सकें। मिलावटखोरों के खिलाफ विभाग की सख्ती जारी रहेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed