नोएडा के सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट में RWA चुनाव धांधली के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया। वोटर लिस्ट में 76 नाम बदलने, किरायेदारों को वोटर बनाने और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर निवासियों ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida News : सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को धांधली के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी पर वोटर लिस्ट में मनमाने बदलाव और संवैधानिक उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रत्याशियों ने मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। बता दें कि RWA चुनाव की प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी पर मूल वोटर लिस्ट में बिना वैधानिक आधार के 76 नाम बदलने का आरोप है। प्रत्याशी राकेश पति त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने नोएडा अथॉरिटी की लिस्ट से मिलान किए बिना ही कई किरायेदारों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए। यह आरडब्ल्यूए के संविधान का सीधा उल्लंघन है, क्योंकि नियमानुसार केवल फ्लैट मालिक ही वोटर हो सकते हैं और राकेश पति त्रिपाठी और अन्य निवासियों ने साक्ष्यों के साथ चुनाव अधिकारी से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर हंगामा बढ़ गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने चुनाव रद्द करने की घोषणा कर दी। निवासियों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी अन्य उम्मीदवारों के दबाव में काम कर रहे थे और निवासियों ने आर्थिक गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि सभी प्रत्याशियों से नामांकन शुल्क लिया जा चुका था। चुनाव संपन्न कराने के लिए आरडब्ल्यूए से 75 हजार रुपये भी लिए गए थे। इसके बावजूद निष्पक्ष प्रक्रिया नहीं अपनाई गई और
प्रत्याशी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास चुनाव अधिकारी की मनमानी के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
निवासियों में रोष!
चुनाव रद्द होने से सोसाइटी की प्रशासनिक व्यवस्था अधर में लटक गई है। निवासियों का कहना है, “जिस तरह से चुनाव अधिकारी ने गड़बड़ी की है, उन पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। हमारी मांग है कि अगला चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से हो और निवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर नई चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।