गौतमबुद्धनगर के जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! 24 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ी मेरठ मंडलीय ट्रायल और फिर मऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद के जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल के निर्देशों के तहत प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने इस चयन-ट्रायल्स की पूरी समय-सारणी, स्थान और कड़े नियमों की घोषणा कर दी है। बता दें कि दिनांक 24 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में,दिनांक 01 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में और इस प्रतियोगिता के लिए केवल वही बालक खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हुआ है।ट्रायल्स में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को सख्त नियमों का पालन करना होगा. बिना प्रमाणित दस्तावेजों के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी जिसमें आधार कार्ड की फोटोकॉपी,जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी, जो खिलाड़ी के स्कूल के प्रधानाचार्य (Principal) द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए,प्रमाण-पत्र पर जन्मतिथि अंकों और शब्दों दोनों में साफ-साफ लिखी और सत्यापित होनी चाहिए तथा चयन प्रक्रिया के तुरंत बाद खिलाड़ियों की सूची फोटो सहित कार्यालय को सौंपी जाएगी।मैदान पर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए ड्यूटी प्रशिक्षक के रूप में श्री सुमित कुमार को नियुक्त किया गया है, साथ ही अंशकालिक कबड्डी प्रशिक्षक की भी तैनाती की गई है. अगर आप भी इस तय आयु सीमा में आते हैं और उत्तर प्रदेश स्तर पर अपने जनपद का नाम रोशन करना चाहते हैं, तो 24 जुलाई को समय पर मैदान पर पहुंचें।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का 25 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल
जिला खेल अधिकारी डॉ.परवेज अली ने बताया कि जूनियर फुटबॉल ट्रायल और सख्त आयु नियमों की घोषणा की है।खिलाड़ी का जन्म 01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य होना अनिवार्य है।दिनांक 24 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे, एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में।दिनांक 25 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में।दिनांक 01 से 08 अगस्त 2026 तक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में।स्कूल प्रिंसिपल द्वारा प्रमाणित आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (अंकों और शब्दों दोनों में अंकित) लाना अनिवार्य है।बिना वैध प्रमाण-पत्र या निर्धारित पात्रता के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।