Ghaziabad : घर जा रही महिला पर ऐसिड अटैक

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर जा रही महिला पर ऐसिड अटैक हुआ है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात थाना सिहानी गेट क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ई.रिक्शा से अपने घर जा रही थी। बता दे की महिला के पति की फैक्ट्री में पहले ही एक एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। अब पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर गैस ऐजेंसी के पास बैटरी रिक्शा में जा रही महिला पर ऐसिड अटैक हुआ है। पीड़ित महिला सुमन प्रजापति ने बताया कि वो फिलहाल नंदग्राम मे रहती है। और वह राशन लेने के लिए डीलर के पास गई थी । जहां राशन न मिलने पर वापस अपने घर बैटरी रिक्शे से लौट रही थी। तभी पटेल नगर 2 की गैस ऐजेंसी के पास दो बाइक सवारों ने महिला सुमन पर तेजाब जैसा कुछ फेंक कर फरार हो गए। सुमन के मुताबिक उसके पति अखिलेश की भी फैक्ट्री के अंदर मौत हो गई थी। जिसका मुकदमा महिला लड़ रही है। घायल अवस्था में महिला को नंदग्राम कट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया की पुलिस के संज्ञान में मामला है। पीडि़त महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।