ग्रेटर नोएडा की पॉश ATS Pristine सोसाइटी में 19 वर्षीय मेड का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
News Diary Today | Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पॉश एटीएस प्रस्टीन सोसाइटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक फ्लैट के सर्वेंट रूम में 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को इस घटना की जानकारी डायल-112 के माध्यम से मिली. सूचना मिलते ही स्थानीय नॉलेज पार्क थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस जांच के अनुसार, मृतका की पहचान सोनम (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के थाना अटरिया अंतर्गत ग्राम बासखेड़ा की रहने वाली थी. सोनम के पिता का नाम रामपाल सिंह है। वह पिछले एक साल से इस फ्लैट के मालिक प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी के साथ उनके सर्वेंट रूम में रहकर घरेलू सहायिका (मेड) का काम कर रही थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनम ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अपने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है हालांकि पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं,घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी सीतापुर से ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत का सही समय और कारण स्पष्ट हो सके. पुलिस फ्लैट मालिक, उनकी पत्नी और सोसाइटी के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है।