ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास को आज बड़ी रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ₹1,220 करोड़ की CNH ट्रैक्टर फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे। जेवर के पास 100 एकड़ में बनने वाली इस इकाई से हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
News Diary Today | Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा न्यूज़ | उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आज (12 नवंबर) एक और बड़ा कदम जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा (जेवर) में एक बड़ी निजी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। सेक्टर-8D स्थित दयौरार गांव में 100 एकड़ जमीन पर बनने वाली CNH इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इस भव्य ट्रैक्टर निर्माण इकाई का शिलान्यास मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे। बता दें कि यह परियोजना कृषि उपकरण और ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।कंपनी इस अत्याधुनिक प्लांट को स्थापित करने के लिए लगभग 1,220 करोड़ (सटीक आंकड़ा 1,219.81 करोड़) का निवेश कर रही है।यह इकाई जेवर एयरपोर्ट के नजदीक यीडा (YEIDA) के सेक्टर-8D (दयौरार गांव) में 100 एकड़ के विशाल भूभाग पर विकसित की जाएगी।इस शिलान्यास समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मुख्यमंत्री लखनऊ से वर्चुअली जुड़कर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
रोजगार के नए अवसर और क्षेत्रीय विकास!
इस विशाल फैक्ट्री के लगने से गौतमबुद्ध नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के द्वार खुलेंगे।प्लांट के शुरू होने पर लगभग 1,200 लोगों को सीधा (प्रत्यक्ष) रोजगार मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा, सहायक उद्योगों, सप्लाई चेन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से करीब 2,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण के साथ ही यमुना सिटी क्षेत्र देशी और विदेशी कंपनियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। CNH की इस नई इकाई से न केवल स्थानीय युवाओं को नौकरी मिलेगी, बल्कि आसपास के गांवों में बुनियादी ढांचे और व्यापारिक गतिविधियों को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।