Greater Noida : चार वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल


ग्रेटर नोएडा :- जेवर पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को सोमवार देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को बलात्कार किया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात को पुलिस नाकाबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग कर रही थी, तभी जानकारी मिली कि अभियुक्त महेश चांचली मार्ग पर बाग में छिपा है। पुलिस ने बाग में जाकर दबिश दी तो आरोपी ने आत्म समर्पण करने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की और पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी महेश के पैर में लगी है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]