ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात : पति गए थे बंगलुरु, विला में घुसकर बदमाश ने चाकू की नोक पर महिला को बनाया बंधक, लाखों की लूट”

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पति के बेंगलुरु में होने का फायदा उठाकर बदमाश विला में घुसा, महिला और बच्चों को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

News Diary Today | Noida News

ग्रेटर नोएडा | यह वारदात ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यूपीएसआईडीसी साइट-सी (UPSIDC Site-C) स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट (Paramount Golfforeste) सोसाइटी के एक विला में हुई, घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात (4-5 जुलाई 2026) तड़के करीब 3:30 बजे अंजाम दी गई। बता दें कि विला में अर्पणा नामक महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं और वारदात के समय उनके पति काम के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे। अर्पणा अपने बेटे और बेटी के साथ दूसरी मंजिल पर बने मास्टर बेडरूम में सो रही थीं, जबकि उनकी सास नीचे के कमरे में थीं और देर रात एक अज्ञात बदमाश सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए विला के अंदर घुस आया और उसने मास्टर बेडरूम में सो रही महिला और बच्चों को जगाया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, बदमाश ने महिला और उसके बच्चों को बंधक बना लिया ताकि वे शोर न मचा सकें और डरी-
सहमी महिला को बंधक बनाकर बदमाश ने अलमारी की चाबियां ले लीं. आरोपी ने विला से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेटे (अनुमानित नुकसान 15 से 25 लाख रुपये के बीच बताया जा रहा है) और बड़ी आसानी से फरार हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

घटना के बाद सुबह पीड़िता द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की तहरीर दी गई और सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी और पुलिस विला और सोसाइटी के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है ताकि बदमाश के रूट और पहचान का पता लगाया जा सके और इस हाई-प्रोफाइल और थ्री-टियर सिक्योरिटी वाली गेटेड सोसाइटी में इस तरह से बंधक बनाकर लूट की वारदात होने से निवासियों में भारी डर और रोष का माहौल है. लोग सोसाइटी के सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं?

Author