Noida News : गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में 25 वर्षीय युवती की 13वीं मंजिल से कूदकर मौत, जांच में जुटी नोएडा पुलिस।

✍️ योगेश राणा

:- होली की छुट्टी में घर आई MBA छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम,मोबाइल और CCTV की जांच कर रही पुलिस

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। बता दें कि 25 वर्षीय शिविका ठकराल, जो पंजाब के मोहाली में एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रही थीं और वहीं एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थीं और शिविका होली की छुट्टियों में अपने घर आई हुई थीं। सोमवार रात (10 मार्च) को उन्होंने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गईं और मंगलवार सुबह (11 मार्च) तड़के उन्होंने 13वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी ने सबसे पहले उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और परिवार को सूचना दी और
बिसरख थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड, सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल की जांच जारी!

पुलिस को घटनास्थल या शिविका के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस सोसाइटी के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और शिविका के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और परिजनों के अनुसार घर में सब कुछ सामान्य था और वे शिविका के इस कदम से गहरे सदमे में हैं। अभी तक परिवार की ओर से किसी के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.