IMS teachers honored for excellent work : उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईएमएस के शिक्षक सम्मानित

नोएडा:- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में शिक्षक पर्व का आयोजन किया गया। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वहीं कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक फिल्म स्क्रीनिंग, पुस्तक पाठन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने सभी सम्मानित शिक्षकों इस पावन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक अच्छा शिक्षक एक अच्छे समाज का निर्माता होता है।

वहीं कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से आईएमएस नोएडा की फैकल्टी प्रो. मोनिका दीक्षित बाजपेयी, डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. रिचा अग्रवाल, प्रो. शिखा गुप्ता, प्रो. रुचि बोबल आईएमएस लॉ कॉलेज के फैकल्टी प्रो. गोविंद प्रसाद गोयल एवं प्रो. सलीम खान को पुरस्कृत किया गया। वहीं आईएमएस स्पोट्स एवं कल्चरल क्लब के प्रशिक्षक लोकेश वर्मा, विजया वर्मा, तनुज चौधरी एवं प्रवेश कुमार भी शिक्षक पर्व में सम्मानित हुए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]