October 10, 2026

Kejriwal’s advice on an announcement by Modi : मोदी के एक ऐलान पर केजरीवाल की सलाह

IMG_20220906_184232

नई दिल्ली:- देश में कहीं भी शिक्षा मॉडल की बात हो,तो अपने शिक्षा मॉडल को सर्वश्रेष्ठ बताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी कोई प्रतिक्रिया ज़रूर देते हैं। ऐसा ही इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने का ऐलान के बाद भी हुआ। मंगलवार को केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम को सलाह दे डाली। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक ऐलान किया कि देशभर में 14500 सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाया जाएगा, मॉर्डन बनाया जाएगा। बहुत अच्छी बात है। लेकिन 14500 स्कूलों से क्या होगा। देश में साढ़े 10 लाख सरकारी स्कूल हैं, यदि 14500 स्कूल एक साल में करेंगे तो 70-80 साल लग जाएंगे। इतना टाइम तो नहीं है, 75 साल खराब हो गई। उन्होंने सभी राज्य सरकारों के साथ काम करने और 5 साल के भीतर सभी स्कूलों को बेहतर बनाने की सलाह देते हुए कहा कि मेरी अपील है प्रधानमंत्री जी से कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाए और सभी साढ़े 10 लाख स्कूलों को मॉर्डन और बेस्ट क्वॉलिटी का बनाया जाए। एक साथ बनाया जाए और कोशिश की जाए कि हम 5 साल के अंदर हम यह हासिल कर सकें। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह बुधवार को अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से ‘मेक इंडिया नंबर वन’ मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। 

पीएम मोदी ने किया था ये ऐलान:

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर 14,500 सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर अपग्रेड करने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) योजना के तहत पूरे भारत में इन स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इसमें शोध आधारित, सीख पर जोर दिया जाएगा। आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed