Noida News : इकोटेक-3 पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश घायल, तमंचा बरामद।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना इकोटेक-3 की टीम जलपुरा बिजली घर के पास नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार (नंबर UP 16 AJ 1757) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर आगे रास्ते में पानी भरा होने के कारण कार फंस गई।
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ ‘मौत’ (पुत्र अशोक) के रूप में हुई है। वह ग्राम तिलोटी, थाना सासनी, जिला हाथरस का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, एक दीवार घड़ी, कपड़े व मेकअप किट, एक होंडा सिटी कार (UP 16 AJ 1757), एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
इस संबंध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आर. के. गौतम ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.