Make-A-Wish Foundation India–PGICH की साझेदारी से 1500 गंभीर बीमार बच्चों को नई ज़िंदगी की उम्मीद।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

मेक-ए-विश फाउंडेशन इंडिया और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (PGICH), नोएडा के बीच यह साझेदारी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। बता दें कि पिछले ढाई वर्षों में, इस सहयोग ने 1,500 से अधिक बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ रहे बच्चों को कंप्यूटर, लैपटॉप, साइकिल और अन्य शैक्षिक व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि उनकी पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कई बच्चों ने इस सहायता के बल पर अपनी बोर्ड परीक्षाएँ सफलतापूर्वक पास की हैं, जो इस कार्यक्रम के शैक्षणिक प्रभाव को दर्शाता है और यह पहल न केवल बच्चों को शारीरिक उपचार में मदद करती है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाकर उनके भविष्य के सपनों को पंख भी देती है।

इस प्रकार कार्य आगे भी जारी रहेंगे: मेक-ए-विश फाउंडेशन इंडिया।

मेक-ए-विश फाउंडेशन इंडिया के CEO ध्रुव पांडे और मैनेजर योगेंद्र यादव ने इस साझेदारी को और विस्तार देने का संकल्प लिया है और पीजीआईसीएच के निदेशक प्रो. ए. के. सिंह और डॉ. नीता राधाकृष्णन ने डोनर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा समग्र समर्थन बच्चों की कैंसर देखभाल का एक अभिन्न अंग है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.