NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बजट 2026-27 को MSME सेक्टर के लिए बताया सकारात्मक।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Budget: नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बजट 2026-27 को उद्योगों विशेष रूप से मध्यम वर्ग और एमएसएमई (MSME) सेक्टर के लिए सकारात्मक बताया है और उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करने से नोएडा जैसे औद्योगिक केंद्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा और विपिन मल्हन ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ सीधे उद्यमियों तक पहुँचने से व्यापार करना आसान होगा।

MSME सेक्टर को गति:

बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए किए गए प्रावधानों से औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलने और नए रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई है।

आर्थिक विकास:

उनका मानना है कि बजट के माध्यम से भारत के ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के संकल्प को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

जीएसटी और अन्य मांगें:

हालांकि बजट को सराहा गया है, लेकिन एनईए प्रतिनिधिमंडल समय-समय पर जीएसटी (GST) प्रक्रियाओं के सरलीकरण और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए शासन से मांग करता रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.