Noida : ग्यारह हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले युवाओं का सदरपुर में हुआ भव्य स्वागत

नोएडा :- ग्यारह हजार किलोमीटर की पैदल धार्मिक यात्रा का संकल्प लेकर निकले बाइस वर्षीय दो युवाओं आयुष ठाकुर और आकाश का सेक्टर 45 के सदरपुर गांव स्थित श्री बटेश्वर महादेव मठ प्राचीन शिव मंदिर में महंत जय भारती महाराज के सानिध्य में सदरपुर ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। धार्मिक यात्रा कर रहे युवाओं का फूल मालाओं के साथ पटका डालकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा उन्हें सहयोग राशि भी भेंट की गई ।

राघवेंद्र दुबे ने बताया
इस अवसर पर सपा महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मेरठ जिले की मवाना तहसील के ततीना गांव निवासी आयुष ठाकुर एवं आकाश दोनों युवाओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग, चार धाम उत्तराखंड, चार धाम भारत वर्ष की पैदल यात्रा का संकल्प लेकर एक अगस्त 2022 से यात्रा का शुभारंभ किया। अभी तक वह 2300 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं जिसमें उत्तराखंड के चारों धाम ,यमुनोत्री जी, गंगोत्री जी, केदारनाथ, बद्रीनाथ शामिल हैं। यात्रा के 46 वें दिन आज सदरपुर में ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया । यहां से वह गुजरात के लिए रवाना होंगे। दोनों युवाओं की धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा काबिले तारीफ है।

बबलू चौहान ने कहा
इस अवसर पर सपा ग्रामीण के उपाध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि इतनी कठिन पैदल यात्रा के लिए आत्म विश्वास और दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है जो कि दोनों युवाओं में भरपूर है। इतनी दुरूह यात्रा का संकल्प आस्था की पराकाष्ठा है। हम सभी ग्रामवासी उनकी धार्मिक यात्रा का सकुशल पूर्ण होने की कामना करते हैं।

इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर मलखान चौहान, अंकित चौहान, कुलदीप चौहान, सौरभ, अनुज, सचिन, गोली, निखिल, गुल्लू पंडित, मनीष, सतीश, दिनेश, मूलचंद, चमन सिंह, शेखर, धर्मवीर, सन्नी, आकाश,सीताराम, अर्जुन प्रजापति, बिट्टू, राहुल सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]