Noida Authority : जल प्रदूषण पर प्राधिकरण की हाई लेवल मीटिंग, CEO लोकेश एम ने दिए सख्त निर्देश।

न्यूज़ डायरी,नोएडा

इंदौर में जल प्रदूषण के कारण हुई मौतों की दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल प्रदूषण से जुड़ी संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी जल गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जल स्रोतों, एसटीपी और औद्योगिक इकाइयों की सख्त निगरानी के निर्देश


सीईओ डॉ लोकेश एम ने स्वास्थ्य विभाग और जल विभाग को निर्देशित किया कि सभी जल स्रोतों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले अपशिष्ट की नियमित और कड़ाई से निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि एसटीपी के संचालन, ट्रीटेड पानी की गुणवत्ता और औद्योगिक इकाइयों के डिस्चार्ज मानकों की लगातार जांच होनी चाहिए, ताकि प्रदूषित पानी किसी भी स्थिति में पेयजल या जल स्रोतों में न मिल सके।


हाई पावर तकनीकी कमेटी का गठन।


बैठक में नोएडा में जल प्रदूषण की रोकथाम और जल गुणवत्ता की निरंतर जांच के लिए एक ‘हाई पावर तकनीकी कमेटी’ के गठन का निर्णय लिया गया। यह कमेटी शहर की पेयजल व्यवस्था, जल स्रोतों और जल शुद्धिकरण प्रणालियों की नियमित समीक्षा करेगी। साथ ही किसी भी संभावित खतरे की समय रहते पहचान कर उसके समाधान के लिए ठोस सिफारिशें देगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]