नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई – हरौला गांव में ग्रीन बेल्ट की ज़मीन को कराया कब्ज़ा मुक्त।


नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए हरौला गांव में ग्रीन बेल्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवा लिया। दबंगों द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निजी संपत्ति में तब्दील कर दिया गया था, जहां व्यवसायिक गतिविधियां भी चलाई जा रही थीं।

यह जमीन नोएडा के सेक्टर-5 स्थित अग्निशमन विभाग के सामने की ग्रीन बेल्ट की थी। ग्रामीणों ने कई बार प्राधिकरण से इस अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायतों के आधार पर आज नोएडा प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन नियमानुसार प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाते हुए पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कर चारदिवारी से सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया ।

अब ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इस जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया था, लेकिन कुछ दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया था।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]