Noida News सेक्टर 58 पुलिस की बड़ी कामयाबी, रेकी कर कार चुराने वाला गिरोह का पर्दाफाश।

✍️ योगेश राणा


:- तीन सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार, दो इको कार व स्क्रैप सामग्री बरामद

नोएडा। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो रेकी करके वाहन चुराने और उन्हें फर्जी कागजात के साथ बेचने का काम करता था। पुलिस ने गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई दो इको कार, एक इंजन, स्क्रैप सामग्री व फर्जी नंबर प्लेट्स बरामद की हैं।

क्या है पूरा मामला

16 मार्च 2025 को थाना सेक्टर 58 में एक चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाया कि एक व्यक्ति कई दिनों से चोरी की जाने वाली गाड़ियों की रेकी कर रहा था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दिनेश चौहान नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह वसीम और आकिब के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था।

पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि इस गिरोह के तीनों सदस्यों के अलग-अलग रोल थे: दिनेश चौहान वाहन चुराने का काम करता था। आकिब चोरी की गई गाड़ियों के इंजन नंबर, चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करता था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेच देता था। वसीम खराब या कबाड़ हो चुकी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें दोबारा बेचने का कार्य करता था। इस तरह, यह गिरोह नोएडा एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करके उन्हें बेचने का अवैध धंधा चला रहा था।

गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की: – 02 इको कारें – 01 इको कार का इंजन – बड़ी मात्रा में स्क्रैप सामग्री – कई फर्जी नंबर प्लेट्स बरामद हुई है

एडीसीपी ने बताया – तीन सदस्यीय गिरोह का हर सदस्य अलग भूमिका निभाता था

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि 16.03.2025 को थाना सेक्टर 58 पर इको कार चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी उसी की छानबीन में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है और पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला है कि यह एक पूरा गिरोह है जो नोएडा एनसीआर सहित कर चोरी करने का कार्य कर रहा था इस गिरोह में तीन सदस्य थे और तीनों का काम अलग अलग बंटा हुआ था।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.