Noida News : नोएडा में ‘लिफ्ट देकर लूट’ गैंग का पर्दाफाश, चायवाला और ऑटो चालक गिरफ्तार

नोएडा में रात के अंधेरे में ऑटो की सवारी देना कुछ लोगों के लिए लूट का जाल बन गया था। सेक्टर-63 पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चायवाले और ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी सुनसान जगह ले जाकर यात्रियों से नकदी, मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए रकम लूटते थे।

:- नोएडा में ‘लिफ्ट देकर लूटने वाले’ ऑटो गैंग का भंडाफोड़: चायवाला और ऑटो चालक मिलकर रात में राहगीरों को बनाते थे शिकार, 3 दबोचे।

News diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में ऑटो में सवारी बैठाकर सुनसान जगहों पर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी (नाबालिग) को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 2,250 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल ऑटो (टैम्पू) और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। बता दें कि मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 24-25 जून 2026 की रात को पीड़ित (वादी) ने थाना सेक्टर-63 में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक, तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे बरौला जाने के लिए अपने टैम्पू में बैठाया था। इसके बाद आरोपी उसे पर्थला पुल से सेक्टर-80 की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर एक सुनसान जगह ले गए। वहां बदमाशों ने चाकू के बल पर पीड़ित से उसका मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद लूट लिए। इतना ही नहीं, शातिर बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पैसे भी अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आई.टी. एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के अनावरण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। आज, 14 जुलाई 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बी-1 चौराहे के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान दानिश मलिक और चंदन शर्मा के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।

चायवाले और ऑटो चालक का ‘खतरनाक कॉम्बिनेशन’?

पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी चंदन शर्मा नोएडा में एक चाय की दुकान लगाता था, जबकि दानिश मलिक रात के समय ऑटो (टैम्पू) चलाता था। दोनों ने मिलकर कम समय में अमीर बनने के लिए लूटपाट की योजना बनाई।जैसे ही कोई अकेला मुसाफिर ऑटो में बैठता, ये लोग उसे नोएडा के किसी सुनसान इलाके में ले जाते और हथियारों के बल पर उसका सब कुछ छीनकर उसे वहीं सड़क पर छोड़ देते थे। लूट की रकम को ये आपस में बराबर बांट लेते थे।पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लूटा हुआ स्मार्टफोन,एक अवैध धारदार चाकू,2,250 रुपये नकद, एक वारदात में प्रयुक्त ऑटो (जिसे एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है) बरामद किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

सवारी बनकर जाल में फंसाते थे आरोपी : एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ऑटो में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों को पुलिस कार्रवाई के तहत पकड़ा गया है। यह अपराधी यात्रियों को सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर कीमती सामान और नकदी छीन लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से संबंधित सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिया है। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]