Noida : कांग्रेस ने “मोदी जी जवाब दो ” पोस्टकार्ड अभियान को नोएडा मे किया लॉन्च

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर ने ( मोदी जी जवाब दो ) पोस्टकार्ड अभियान को लॉन्च किया ।प्रेस वार्ता मै मुख्य अतिथि के रूप मै युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव और युवा कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव हेवरन कंसाना शामिल हुए।

मोदी सरकार दबा रही है जनता की आवाज : ओमवीर यादव


प्रेस को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा की मोदी सरकार जनता की आवाज को दबा रही है ,राहुल गांधी जी ने अडानी को लेकर संसद मैं मोदी जी से सवाल किए तो माइक म्यूट कर दिया । सड़क पर जनता के मुद्दो को उठाया तो उनके खिलाफ साजिश रच कर मानहानि के मामले मे फसा दिया ।

हेवरन कंसाना ने कहा
युवा कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव हेवरन कंसाना ने कहा की मोदी जी को जनता के सवालों का जवाब देना होगा की अडानी ने भाजपा को पिछले 8 सालो में कितना चंदा दिया है ।

पुरुषोत्तम नागर ने कहा
एआईसीसी सदस्य व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा की पूरे जिले मै आम जनता के सवाल जैसे की अडानी की कंपनी मै लगे 20 हजार करोड़ किसके है,अडानी 8 सालो मै देश के अमीरों की सूची 609 नंबर से 2 नंबर पर कैसे आया ,मोदी जी के साथ कितनी विदेश यात्रा जैसे सवालों का जवाब मोदी जी से देश की जनता जानना चाहती है ।

इस अवसर पर मुख्य तौर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर युवा कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष ओमवीर यादव,प्रदेश प्रभारी हेवरन कंसाना,एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना,महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना ,प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद,दया शंकर पांडेय,प्रदेश महासचिव सनी नागर जगपाल चौहान ,लाला नागर ,अरुण नागर आदि मौजूद रहे ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]