October 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा एक्शन : 15 अगस्त को जिले में पूरी तरह ‘ड्राई डे’, अवैध शराब और तस्करी रोकने को प्रशासन ने कसी कमर।

1002956921_11zon

स्वतंत्रता दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 15 अगस्त को जिले के सभी शराब ठेके बंद रहेंगे। अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और कालेबाजारी रोकने के लिए आबकारी विभाग ने 7 विशेष टीमें तैनात कर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के सभी शराब ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। बता दें कि जिला आबकारी विभाग ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस ‘ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) को पूरी तरह सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है।जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 15 अगस्त को जिले की सीमा में आने वाले सभी देसी, विदेशी शराब के ठेके, बियर शॉप और मॉडल शॉप पूरी तरह बंद रहेंगे। यदि कोई भी संचालक नियमों के विपरीत दुकान खोलता है या पिछले दरवाजे से बिक्री करने की कोशिश करता है, तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस दिन किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों और नियमों को ठेंगा दिखाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

कालेबाजारी रोकने के लिए ‘विशेष चक्रव्यूह’!

आबकारी विभाग ने शराब की अवैध बिक्री, तस्करी और कालेबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए एक पुख्ता रणनीति तैयार की है।जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी रखने और तुरंत एक्शन लेने के लिए विभाग ने 7 स्पेशल टीमों को मैदान में उतारा है।दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर आबकारी विभाग के जवान चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगे, ताकि बाहरी राज्यों से होने वाली शराब की तस्करी को रोका जा सके।हाईवे के किनारे बने ढाबों, होटलों और शराब माफियाओं के पुराने संदिग्ध ठिकानों पर विभाग की टीमें लगातार औचक छापेमारी (सरप्राइज रेड) करेंगी।

Author

You may have missed