ग्रेटर नोएडा : Instamart से आया डैमेज और बदबूदार देसी घी, ग्राहक ने की शिकायत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में ऑनलाइन मंगवाए गए देसी घी ने एक परिवार को हैरान कर दिया। पैकेट खोलते ही तेज सड़ी बदबू आने लगी और डिब्बा भी पूरी तरह डैमेज निकला। अब इस मामले ने क्विक कॉमर्स कंपनियों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Diary Today | Noida News

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी में एक निवासी ने जब ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप इंस्टामार्ट (Instamart) से देसी घी मंगवाया, तो उन्हें बेहद खराब अनुभव का सामना करना पड़ा। घी के डिब्बे को खोलते ही उसमें से तेज बदबू आ रही थी और उसकी पैकिंग भी पूरी तरह से फटी और खराब हालत में थी। निवासी ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स ऐप्स ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, कभी-कभी यह उतना ही बड़ा सिरदर्द भी बन जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) की नामचीन ‘रॉयल नेस्ट सोसाइटी’ से सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक निवासी ने जब झटपट डिलीवरी का दावा करने वाले ऐप ‘इंस्टामार्ट’ से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए देसी घी ऑर्डर किया, तो उन्हें मिला एक ऐसा कड़वा अनुभव जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगे।सोसाइटी के निवासी ने रोज़मर्रा की जरूरत के तहत इंस्टामार्ट से ब्रांडेड देसी घी का डिब्बा ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय तय समय पर सामान देकर चला गया, लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब पैकेट को खोला गया।घी का मुख्य डिब्बा और उसकी बाहरी पैकिंग पूरी तरह से डैमेज (खराब) थी। ऐसा लग रहा था जैसे इसे बेहद लापरवाही से रखा गया हो या यह कोई पुराना रिजेक्टेड पीस हो।जैसे ही पीड़ित निवासी ने घी के डिब्बे की सील खोली, उसमें से शुद्ध देसी घी की खुशबू के बजाय एक अजीब और सड़ी हुई तेज बदबू आने लगी। बदबू इतनी तेज थी कि पूरे किचन में फैल गई।

निवासी का फूटा गुस्सा, खड़े किए गंभीर सवाल!

इस घटिया क्वालिटी के खाने-पीने के सामान को देखकर निवासी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत इस मामले की तस्वीरें और वीडियो बनाए। निवासी का कहना है कि क्विक डिलीवरी के चक्कर में ये कंपनियां ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। पैसे पूरे लेने के बाद भी इस तरह का बदबूदार और दूषित सामान देना सीधे तौर पर धोखाधड़ी है।

ब्रांड्स और डिलीवरी ऐप्स पर उठते सवाल!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोग पूरी तरह से इन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर निर्भर हैं। इस घटना के बाद रॉयल नेस्ट और आस-पास की सोसाइटियों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि डिलीवरी से पहले सामान की क्वालिटी चेक क्यों नहीं की जाती?।क्या एक्सपायरी या खराब हो चुके सामान को ही दोबारा पैक करके बेचा जा रहा है?।खाने-पीने की चीजों में इस तरह की लापरवाही सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।पीड़ित निवासी ने इस मामले की शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर पर दर्ज कराकर रिफंड और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अन्य लोगों को भी ऑनलाइन खाने-पीने का सामान मंगवाते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।

Author