Noida : महर्षि नगर में किया गया दुर्गा पूजा और विजयदशमी का आयोजन


नोएडा :- महर्षि नगर महर्षि वेद विज्ञान विश्वविद्यापीठ द्वारा महर्षि नगर में शारदीय नवरात्र विजयदशमी महोस्तव एवम रामलीला मंचन किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया
मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताए की २६ सितंबर को प्रात मां दुर्गा के नवदिवसीय पूजा का शुभारारंभ किया गया। नवरात्र के साथ ही सायकल में श्री रामलीला के मंचन का शुभारंभ हो किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच पहले दिन राम, भरत ,लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म प्रसंग के मनमोहक मंचन का दर्शको ने आनंद लिया।


महर्षि वेद विज्ञान विश्वविधापितम के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि २६ सितंबर से ६ अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात ९ बजे से दुर्गा पूजन पाठ एवम साय: ७ बजे से भजन ,वेद महात्म्य पर प्रवचन और आरती होगी ,५ अक्टूबर की विजया दशमी महोस्त्व तथा रावण दहन किया जाएगा।
अगले दिन ६ अक्टूबर को भरत मिलाप और राज तिलक मंचन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भगवान राम भारतीय धर्म सस्कृति की धुरी है और आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम को चरित्र भारतीय जय मानस को सुमार्ग पर चलने और पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है

इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर विनीत श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव,गिरीश अग्निहोत्री,श्रीकांत ओझा ,यादवेंद्र यादव ,कमलेश यादव ,शिशुपाल सिंह यादव ,रामेद्र सचान , एस पी गर्ग , दयाशकर गुप्ता, एल एस सोम ,संतोष श्रीवास्तव ,विनोद दीक्षित ,नरेंद्र सिंह तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.