Noida : लिफ्ट में दवा लेकर आए डिलीवरी बॉय पर जर्मन शेफ र्ड ने किया हमला


नोएडा :- गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में लिफ्ट में कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। यहां लिफ्ट में सवार डिलीवरी बॉय पर जर्मन शेफ र्ड डॉग ने हमला कर दिया। इससे घबराकर डिलीवरी बॉय लिफ्ट में ही फर्श पर गिर पड़ा। इस घटना का फुटेज सामने आया है। फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

क्या है पूरा मामला
   यह मामला नोएडा में सेक्टर 75 के अपेक्स एथेना सोसाइटी का है। डिलीवरी बॉय का नाम सचिन है। वीडियो बुधवार को सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि लिफ्ट में दो युवक हैं। इसमें एक डिलीवरी बॉय है और दूसरे युवक के साथ जर्मन शेफ र्ड है। लिफ्ट का गेट खुलते ही कुत्ते ने गेट पर खड़े डिलीवरी बॉय के पैर में काट लिया। हमले में डिलीवरी बॉय लिफ्ट में ही नीचे गिर जाता है। डॉग दोबारा हमले की कोशिश करता है। लेकिन, उसका मालिक उसको मुश्किल से खींचते हुए बाहर ले जाता है। घटना के बाद डिलीवरी बॉय बिना कोई शिकायत किए सोसाइटी से चला गया। इधर, जब फुटेज सामने आया तो मेंटेनेंस टीम ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया।

एथेना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष संगीता ने बताया

एथेना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष संगीता ने बताया, घटना करीब 15 दिन पुरानी है। मेडिकल स्टोर का डिलीवरी बॉय कुछ दवाइयां देने के लिए एक फ्लैट में आ रहा था, उस वक्त यह घटनाक्रम हुआ। हमने इस घटना के बाद मेंटीनेंस टीम को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। संगीता ने बताया 3 दिन पहले भी सेंट्रल पार्क के पास पालतू कुत्ते ने एक बच्चे पर अटैक किया था। सोसाइटी में करीब 40 से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। इन्हें ब्रीडिंग कराने का स्थान कोई निश्चित नहीं है। लगातार घटनाओं को देखते हुए हमने एक लिफ्ट तय की थी, जिससे पालतू कुत्तों को ले जाया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेजिडेंट्स अपनी मर्जी से किसी भी लिफ्ट में पालतू कुत्तों को घुसा लेते हैं। कोई विरोध करता है तो पेट लवर सामने आ जाते हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]