वैदिक पंचांग
दिनांक | 8 सितम्बर 2022 | दिन | बृहस्पतिवार | |
विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
अयन | दक्षिणायन | ऋतु | वर्षा ऋतु | |
मास | भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़) | पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
तिथि | त्रयोदशी 21:02 तक तत्पश्चात चतुर्दशी | नक्षत्र | श्रवण 13:46 तक तत्पश्चात धनिष्ठा | |
योग | अतिगण्ड 21:41 तक तत्पश्चात सुकर्मा | करण | कौलव 10:33 तक तत्पश्चात तैतिल 21:02 तक तत्पश्चात गर | |
अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 13:38 से 15:11 तक | |
सूर्योदय | 05:49 | सूर्यास्त | 18:19 |
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण कुछ परेशान रहेंगे,जिसके कारण परिवार के सदस्यों से भी बेवजह बहस में पड़ सकते हैं,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। माताजी से आप अपनी कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा,क्योंकि आपका कोई मित्र ही आपका शत्रु हो सकता है। आपको किसी से बेवजह बहसबाजी में पड़ने से नुकसान हो सकता है।
वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको किसी काम को सुचारू रूप से संबंधित काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और खर्चे भी अधिक होंगे,जिसके कारण आपका बजट डगमगा सकता है,इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है। आपको थकान के कारण सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है,इसलिए अपने खाने-पीने के प्रति सावधान रहें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अटके हुए काम समय पर पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो आप उसके लिए अपने किसी परिजन से बातचीत करेंगे। मित्रों द्वारा किसी निवेश संबंधी स्कीम का हिस्सा बनने से आपको बचना होगा,नहीं तो आपका धन गलत जगह फंस सकता है। ससुराल पक्ष से यदि आप धन उधार ले,तो उसे समय पर वापस कर दे, नहीं तो रिश्तों में अनबन हो सकती है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव लेकर आएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उसके लिए आप अपने परिजनों से बातचीत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने काम समय पर पूरा नहीं किया,तो आपको अधिकारियों के सामने डांट खानी पड़ सकती है। परिवार में आपके विरुद्ध कोई काम होने पर आपको क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो कोई सदस्य आपसे भला बुरा बोल सकता है। आप नौकरी में चुनौतियों से घबराएं नहीं उनका डटकर सामना करेंगे।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आप स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रहेंगे,क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट भी कराने होंगे। आर्थिक मामले में तो दिन बेहतर रहेगा,लेकिन आपका खर्चा अधिक होने से कारण आपकी चिंता बनी रहेगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं,जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। आपको पिताजी की बातों को समझना होगा,तभी आप बिजनेस में अच्छी तरक्की पा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और व्यापारिक लेन-देन आप अपने भाइयों से सलाह लेकर करें,तो बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जाएगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे अवरोध समाप्त होंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेष या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं और अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पुरानी योजनाओं को व्यवसाय में गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। बेरोजगार व्यक्ति आज परेशान तो रहेंगे,लेकिन उन्हें कोई छोटा मोटा काम मिलने से वह अपनी दैनिक खर्च निकाल पाएंगे। आपको कानूनी मामलों में सावधान रहना होगा।
धनु (Sagittarius)
आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा,क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में कोई बनती हुई डील भी बिगड़ सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं वह जल्दबाजी के चक्कर में किसी काम को खराब कर सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था,तो वह आपको अच्छा लाभ सकता है। आप भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको रुकि हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी,जिसके कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। आपको संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुए थी, आपको उनके निजात मिलती दिख रही है। व्यापारिक मामलों में आप विजय प्राप्त करेंगे।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनकी प्रतिभा व योग्यता के अनुसार कार्य मिलेगा और उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आप असमंजस में रहेंगे,लेकिन आपको घर व बाहर दोनों जगह तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है और आपके आपसी रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है।
मीन (Pieces)
आज दिन की शुरुआत कमजोर रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा और आप किसी तनाव के कारण परेशान रहेंगे,लेकिन आपको आज धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े मुनाफे की ओर आगे बढ़ेंगे,जिसमें उनको जरूरी कागजातों पर अवश्य ध्यान देना होगा। आज आपके सामने कुछ चुनौतियां सामने आती रहेंगी,लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे।
जन्मदिन विशेष | ||
मूलांक 8 और भाग्यांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। 8 अंक वाले व्यक्तियों को पूर्ण सफलता बहुत मेहनत करने के बाद ही मिलती है।
शुभ दिनांक : | 4,8,17,26 | शुभ अंक : | 3,4,5,7,8 | |
शुभ माह : | 6,8,12 | शुभ वर्ष : | 2024, 2032, 2040 2048, | |
ईष्टदेव : | श्री गणेशजी श्री हनुमान जी | शुभ रंग : | लाल पीला सिन्दूरी |
कैसा रहेगा यह वर्ष
अंक 8 के लिए 2022 का वर्ष कार्य के लिए मेहनत और संघर्ष भरा रहेगा जिससे नए-नए अवसरों में लाभ के साथ कामयाबी भी मिलेगी। आप बहुत आत्मविश्वासी और साहसी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इस वर्ष में आप कुछ नया कार्य शुरू करेंगे जिसके लिए आपको धन के साथ कार्य में सफलता भी मिलेगी। अगर आप विदेशी कम्पनी के साथ अपने कॉन्टेक्टस बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपकी मदद करेगा और आपको कम्पनी से बड़ा ऑफर मिलेगा। जुलाई के बाद व्यापार में वृद्धि के साथ लाभ के भी आसार बन रहे हैं। लेकिन आप किसी नए व्यापार के लिए बिना सलाह के कदम नहीं उठाए। नौकरी करने वालो के लिए यह वर्ष आपकी मेहनत के साथ नए अवसर भी लाएगा। लेकिन अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो अच्छे से परख ले तभी किसी बदलाव के बारे में सोचे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनचाहा वेतन नहीं मिलेगा। आप जहां कार्य करते हैं आपके अहम की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती हैं। अगर आप अपना स्थान बदलना चाहते हैं तो यह वर्ष आपका यह सपना बहुत ही देरी से पूरा करेगा।