Noida Haat : सरस मेले में संडे को इंडिया फूड कोर्ट के व्यंजनों का लोगों ने लिया स्वाद और जमकर की खरीददारी


:- सरस मेले के फूड कोर्ट में पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजनों पर उमड़े नोएडावासी


नोएडा :- सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेले में तासरे दिन रविवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने विभिन्न राज्यों के उत्पादों की जमकर खरीददारी की, वहीं इंडिया फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का सवाद चखा। इंडिया फूड कोर्ट के कोर्डिनेटर श्रेयस कश्यप ने बताया कि यहां इस बार देश भर के 20 राज्यों की 80 गृहणियों के समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल हैं, जिनमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त हो रहा है। राजस्थानी कैर सागरी गट्टे की सब्ज़ी से लेकर बंगाल की फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, बिहार की लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग व मक्के की रोटी, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, हरियाणा के बाजरे व ज्वार के लड्डू बिस्कुट, कर्नाटक व जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित पूरे भारत के पकवान मौजूद हैं।

हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं लोग

01 मार्च से 05 मार्च तक मिलेट्स फीस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के तीसरे दिन यहां पूर्वोत्तर के राज्यों में सिक्कम की सुनीता गडैली ने अपने गोदावरी स्वयं सहायता समूह का स्टाल लगाया है। यहां विभिन्न प्रकार के टेस्टी मोमोज तथा सूप के स्वाद को लोगों ने चखा। वहीं मिजोरम के शेजवान राइस, स्पेशल मिजो टी तथा मिजो सुगर का भी लोगों ने आनंद उठाया। गोवा के फिश रवा फ्राई तथा प्रॉन्स लोगों को खासे भाए। राजस्थानी थाली तथा पंजाब का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लोगों को खूब भाया। यहां महाराष्ट्र के बड़ा पाव तथा मसाला पाव के साथ ही असम के मशरूम और पनीर मोमोज ने भी लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर स्थानीय व्यंजन में यूपी की स्पेशल थाली भी लोगों को खूब पसंद आई।

NIRDPR असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया


एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2023 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। 17 फरवरी से 05 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में देश के विभन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों की उत्तम एवं किफायती कीमत में यहां खरीददारी की जा सकती है। उत्तम व्यवस्था के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी यहां निगरानी में हैं। व्यवस्था में एनआईआरडीपीआर के सुरेश प्रसाद का सहयोग निरंतर बना रहा।

सरस मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा


रविवार को यहां मंच पर नोएडा के त्यागराज सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस बार मेले में 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनका नोएडावासी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध जादूगर जितेन्द्र सिंह बब्बर ने मैजिक शो के माध्यम से समां बांध दिया। जिस पर लोगों एवं बच्चों ने जमकर तालियां बजाईं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]