Noida : सरेआम देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क पर गिरा कर लाठी डंडे से पीटा,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नोएडा :- रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जिसमे नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र के नगला वाजिदपुर गांव का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीट रही है ।लगातार बुजुर्ग महिला पर डंडे बरसा रही है। नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित नगला वाजिदपुर गांव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में राजवती (70)के साथ उनकी देवरानी सन्तोष(60) मारपीट कर रही है और डंडों से लगातार उन को पीट रही है। इस दौरान सन्तोष डंडों से लगातार बुजुर्ग महिला पर वार कर रही है और बेरहमी से बुजुर्ग महिला को पीट रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला को दूसरी महिला डंडों से पीट रही है। जबकि वहां पर मौजूद दो लोग महिलाओं की इस मारपीट को देख रहे हैं लेकिन पीड़िता को बचाने का कोई प्रयास नहीं करते हैं। बता दें कि जो बुजुर्ग महिला पिट रही है, उसका नाम पुष्पा है। जबकि पीटने वाली महिला का नाम देवयानी है। दोनों महिलाओं के बीच का रिश्ता देवरानी और जेठानी का है। पहले भी झगड़े की शिकायत मिल चुकी है।

थाना प्रभारी सेक्टर 135 सुधीर कुमार ने बताया

थाना प्रभारी एक्सप्रेस वे नोएडा सेक्टर 135 सुधीर कुमार ने न्यूज डायरी टुडे को बताया की पुलिस ने पीड़िता पुष्पा का मेडिकल कराने के बाद देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवरानी के दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि पीडिता पुष्पा की उम्र 70 वर्ष है इसीलिए उन पर धारा 151 के तहत कार्यवाही नहीं की जा सकती है। इससे पहले भी दोनों के बीच झगड़े की शिकायत मिल चुकी थी और दोनों को 107/16 धाराओं में पाबंद किया गया था।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]